Monday, September 18, 2017

यूरिन इन्फेक्शन

क्या हैं यूरिन इन्फेक्शन के सिम्पटम्स?

  • बार-बार यूरिन आना
  • यूरिन से बदबू आना
  • यूरिन में जलन होना
  • पेट में दर्द होना
  • कमर में दर्द होना

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

TIP#1हफ्ते में एक बार नारियल पानी पिएं।
इससे बॉडी के टॉक्सिन्स दूर होते हैं। यूरिन इन्फेक्शन से बचाव होता है।

TIP#2 नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, अल्केलाइड्स यूरिन इन्फेक्शन से बचाते हैं।

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए और क्या करें?

नींबू, ऑरेंज, टमाटर जैसी चीजें डाइट में शामिल करें। पानी ज्यादा पिएं। रोज छाछ पिएंगे तो यूरिन इन्फेक्शन से बचाव होगा।

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या बरतें सावधानी

हाइजीन का खास ख्याल रखें। पब्लिक प्लेस में यूरिन करने से पहले फ्लश जरूर करें। इस तरह यूरिन करने से इन्फेक्शन के चांस बढ़ते हैं।

यूरिन इन्फेक्शन में क्या अवॉइड करें?

देर तक यूरिन रोक कर न रखें। इससे यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है। इसके अलावा टॉयलेट को गंदा न रहने दें। इससे यूरिन रिलेटेड प्रॉब्लम बढ़ती हैं।

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए इस बात का ध्यान रखें?

खुली जगह पर यूरिन करने से बचें। इससे यूरिन इन्फेक्शन के चांस बढ़ते हैं। ज्यादा चाय, कॉफी न पिएं। इससे यूरिन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
आगे की 6 स्लाइड्स में जानिए यूरिन इन्फेक्शन से बचने के आसान तरीके...

Sunday, September 10, 2017

घुटनो का दर्द

*घुटनों के दर्द की दवा – मात्र 7 दिन में दर्द गायब*

    

घुटनों के दर्द की समस्या आजकल आम होती जा रही है कई बार ऐसा भी होता है कि किसी कारणवश चोट लग जाने से या बढ़ती हुई उम्र के कारण या फिर व्रद्धावस्था में हड्डियों के कमजोर हो जाने से अक्सर घुटनों में दर्द होने लगता है. इस पोस्ट में हम आपको घुटनों  के दर्द से राहत दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनका उपयोग करने पर लगभग 7 दिन में ही आपको घुटनों के दर्द से राहत मिल जाएगी.

*घुटनों के दर्द का इलाज –*

यदि आपके घुटनों में लगातार या थोड़ा-थोड़ा दर्द या तेज दर्द बना रहता है तो यहां दिए गए घरेलू नुस्खे आजमाएं और आपको 7 से लेकर 15 दिन के अंदर-अंदर इन घरेलू नुस्खों से पूरा पूरा आराम मिल जाएगा और फिर कभी आपके घुटने दर्द नहीं करेंगे. घुटनों के लिए दर्द निवारक दवा बनाने के लिए आप नीचे दिए गए कुछ नुस्खे आजमाएं.

*दर्द निवारक हल्दी का पेस्ट*

किसी चोट का दर्द हो या घुटने का दर्द आप इस दर्द निवारक हल्दी के पेस्ट को बनाकर अपनी चोट के स्थान पर या घुटनों के दर्द के स्थान पर लगाइए इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है. दर्द निवारक हल्दी का पेस्ट कैसे बनाएं इसके लिए आप सबसे पहले एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लें और एक चम्मच पिसी हुई चीनी और इसमें आप बूरा या शहद मिला लें, और एक चुटकी चूना मिला दें और थोड़ा सा पानी डाल कर इसका पेस्ट जैसा बना लें.

इस लेप को बनाने के बाद अपने चम्मच के स्थान पर यार जो घुटना का दर्द करता है उस स्थान पर स्लिप को लगा ले और ऊपर से किराए बैंडेज या कोई पुराना सूती कपड़ा बांध दें और इसको रातभर लगा रहने दें और सुबह सादा पानी से इसको धो ले इस तरह से लगभग 7:00 से लेकर 1 सप्ताह से लेकर 2 सप्ताह तक ऐसा करने से इसको लगाने से आपके घुटने की सूजन मांसपेशियों में खिंचाव अंदरुनी च** होने वाले दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है और यह पृष्ठ आप के दर्द को जड़ से खत्म कर देता है.

Saturday, July 22, 2017

थैलेसिमिया

*🌺☘थैलेसिमिया की बीमारी का उपचार - thalassemia ki bimari ka ilaj🌺☘*

🌺थैलेसिमिया की बीमारी माता – पिता से बच्चों को हो जाती है | यह एक संक्रमित व वंशानुगत रोग है जो पीड़ी दर पीड़ी पूर्वजों से बच्चों में फैलता जाता है | यह रोग अधिकतर  अरब और एशिया के लोगो में पाई जाती है | इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है जैसे विवाह से पूर्व पति और पति दोनों का टेस्ट करवा लिया जाये . ऐसा करने से उनकी संतान को ये बीमारी होने से बचाया जा सकता है , इस बीमारी शरीर के अंदर शुद्ध रक्त का निर्माण नहीं हो पाता और अशुद्ध रक्त का निदान भी नहीं हो पाता जिसके कारण सिस्टम गड़बड़ में आ जाता है, हिन्दू धर्म में अपने गौत्र को छोड़ कर शादी करने की परम्परा यहाँ पर वैज्ञानिक प्रमाणित होती है, ऐसा करने से वंशानुगत बीमारी होने की संभावना 80 % तक कम हो जाती है.  8 मई को पूरे विश्व में थैलेसिमिया दिवस मनाया जाता है

*☘थैलेसिमिया के लक्षण -*

🌺इस बीमारी में रोगी का सरीर पीला पड़ जाता है,
🌺रोगी के शरीर में शुद्ध खून बनना बंद हो जाता है,
🌺हड्डियों का विकास रूप जाता है,
🌺सोचने विचारने की क्षमता कम हो जाती है,
🌺बच्चों में सरीर के विकास की दर कम हो जाती है,
🌺बड़ो में थकावट अधिक होने लगती है,
थोड़ी बहुत मेहनत के बाद चक्कर आने लगते है,

*☘इस बीमारी की रोकथाम हम आयुर्वेदिक तरीके से कर सकते है | जो इस प्रकार से है |*

☘सर्वकल्प  क्वाथ  (sarvkalp kawath) :-  ३०० ग्राम

*☘बनाने की विधि :-* एक बर्तन में लगभग ४०० मिलीलीटर पानी लें | इस पानी में एक चम्मच सर्वकल्प क्वाथ की मिलाकर इसे मन्द अग्नि पर पकाएं | थोड़ी देर पकने के बाद जब इसका पानी १०० मिलीलीटर रह जाए तो पानी को छानकर सुबह के समय और शाम के समय खाली पेट पीये |

☘सामग्री : -

➖कुमारकल्याण रस (kumar kalyan rasa) :- १- २ ग्राम

➖प्रवाल पिष्टी (praval pisti) :- ५ ग्राम

➖कहरवा पिष्टी (kaharva pisti) :- ५ ग्राम

➖मुक्ता पिष्टी (mukta pisti) :- ५ ग्राम

➖गिलोय सत (giloy sat) :- १०  ग्राम

➖प्रवाल पंचामृत (praval panchamrit)  :- ५ ग्राम

☘इन सभी आयुर्वेदिक औषधियों को आपस में मिलाकर एक मिश्रण बनाए | अब इस मिश्रण की बराबर मात्रा में ६० पुड़ियाँ बना लें और किसी डिब्बे में बंद करके रख दें | रोजाना एक – एक  पुड़ियाँ  और शाम के समय खाना खाने से आधा घंटा पहले ताज़े पानी के साथ या शहद के साथ खाएं |

🌺सामग्री : -

➖कैशोर गुगुल (Kaishor guggal ) :-  ४० ग्राम
➖आरोग्यवर्धिनी वटी(aarogaya vardhini vati):- २० ग्राम

🌺इन दोनों औषधीयों की एक – एक गोली रोजाना सुबह और शाम के खाना खाने के बाद लें | इस औषधि को हल्के गर्म पानी के साथ लें |

☘सामग्री : -

➖धृतकुमारी स्वरस(Dhritkumari Savrasa) : - १० मिलीलीटर

➖गिलोय स्वरस (giloye Savrasa) :- १० मिलीलीटर

🌺इन दोनों औषधियों में से किसी एक रस में गेहूँ के ज्वारे का रस मिलाकर पीये | इस उपचार को रोजाना सुबह और शाम खाली पेट पीये | बहुत लाभ मिलेगा |
🙏🏼☘🙏🏼☘🙏🏼☘🙏🏼☘🙏🏼☘🙏🏼☘🙏🏼☘🙏🏼☘

Friday, June 30, 2017

दुनिया की 5 ऐसी जगहें जिनका रहस्य आज भी नहीं सुलझा

सबसे रहस्यमय जगहों के बारे में बात की जाये तो सबसे पहला नाम आता है बरमूडा ट्राएंगल का जहाँ अब तक कई जहाज और विमान गायब हो चुके हैं और उनके बारे में आज तक खबर नहीं लग पाई की वो कहाँ गायब हो जाये और कैसे ! लेकिन बरमूडा ट्राएंगल के अलावा भी दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जो हैं रहस्यमय और उनका भी रहस्य आज तक लोगों के सामने नहीं आ पाया !
आइये जानते हैं बरमूडा ट्राएंगल के अलावा और कौनसी ऐसी जगहें हैं जिनका राज आज तक नहीं खुल पाया है !

1. बेननिंगटन ट्राएंगल, अमेरिका

बेननिंगटन ट्राएंगल अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है जहाँ से कई लोग गायब हो चुके हैं जिनका आज तक कोई पता नहीं लग पाया ! 12 नवंबर, 1945 को यहाँ गाइड का काम करने वाला मेंडी रिवर्स नाम का व्यक्ति गायब हो गया जिसका आज तक पता नहीं लगा वो कहाँ गया ! ऐसे ही 1949 में भी यहाँ से 2 शिकारी गायब हो चुके हैं और इसी साल एक और व्यक्ति जिसका नाम जेम्स ई जेफोर्ड नाम था वो भी गायब हो चूका है ! इन सभी व्यक्तियों के गायब होने का रहस्य आज तक रहस्य ही बना हुआ है !

2. प्वाइंट प्लेजेंट, अमेरिका

अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया राज्य का एक छोटा-सा कस्बा जिसे प्वाइंट प्लेजेंट कहा जाता है यहाँ 1966 से 1967 के बीच लोगों को एक अजीब सा दिखने वाला रहस्यमय जीव दिखाई देता था जो लोगों को डराता था, इस जीव को लोगों ने मोठमैन का नाम दिया ! बाद में यहाँ का सिल्वर ब्रिज 15 दिसंबर, 1967 को ढह गया था जिसमे 46 लोग मारे गए थे और इस घटना के बाद ये जीव लोगों को कभी नहीं दिखा !

3. एंगिकुनी झील

एंगिकुनी झील के किनारे बसे एक गांव की कहानी भी बेहद रहस्यमय है ! बात है साल 1930 की इस गांव में करीब 2000 लोग रहा करते थे और अचानक इस गांव के सभी लोग गायब हो गए ! बाद में लाबेल नाम का व्यक्ति इस गांव में आया तो उसने पाया की लोगों के घरों के चूल्हों पर कहना पकने के लिए रखा हुआ है और ये स्थिति लगभग हर घर की थी लेकिन इस गांव में एक भी व्यक्ति नहीं दिखा ! इस गांव से अचानक सभी लोगों का गायब होना आज भी रहस्य बना हुआ है !

4. बिगेलो रैंच

ये जगह भी बहुत रहस्यमयी है, बात है साल 1994 की जब एक बकरी चराने वाले ने एक भेड़िया देखा जिसने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया बछड़े को बचने के लिए वहां के स्थानीय लोगों ने उस भेड़िये पर गोली भी दागी लेकिन लोग ये देख चौंक गए की उस भेड़िये पर गोली का कोई असर नहीं हुआ और वो अचानक गायब हो गया ! उसके बाद भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो बेहद रहस्यमयी हैं !

5. सैन लुइस वैली, अमेरिका

अमेरिका की सैन लुइस वैली नाम की जगह पर भी कई रहस्य छुपे हैं यहाँ कई जानवरों की रहस्यमयी तरह से मौत होती है और उनके शरीर पर कई अजीब तरह के निशान भी बने होते हैं लेकिन आज तक ये नहीं पता लग पाया है की जानवरों की ये मौत कैसे हो रही हैं और कौन कर रहा है इनका शिकार ! यहाँ के स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है की ये काम किसी एलियन का है क्योंकि यहाँ की एक महिला ने दावा किया है की उसने अपने खेत में कई UFO उतारते देखे हैं, इस महिला के अनुसार वो अब तक करीब 50 से भी ज्यादा UFO देख चुकी हैं !

Wednesday, June 21, 2017

शरीर मे तेजी से खून बढ़ाने के घरेलू उपाय

शरीर में तेजी से खून बढ़ाने के घरेलु उपाय।
🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉
शरीर में खून की कमी से बहुत बीमारियां लग सकती हैं। जिस वजह से इंसान कमजोर हो जाता है और उसका शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है। इसलिए महिलाओं और पुरूषों को शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए इन आयुवेर्दिक उपायों को अपनाना चाहिए।

1. तिल और शहद
दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें।

2. काफी और चाय खतरनाक
काफी और चाय का सेवन कम कर दें। एैसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं।

3.ठंडा स्नान
दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें।

4. अंकुरित भोजन 
आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें।

5. आम
पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। एैसा करने से खून तेजी से बढ़ता है।

6. मूंगफली और गुड़
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर सेवन करें।

7. सिंघाड़ा
सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

8. मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर 
मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं।

9. फलो का सेवन
अनार, अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलो का अधिक से अधिक सेवन करें।

10. आंवले और जामुन का रस
आंवले का रस और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

11. टमाटर का रस
एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है। इसलिए टमाटर का सूप भी बनाकर आप ले सकते हो।

12. हरी सब्जिया
बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

13. फालसा
फालसे का शर्बत या फालसे का सेवन सुबह शाम करने से शरीर में खून की मात्रा जल्दी बढ़ती है।

14. लहसुन
शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करे। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

15. सेब का जूस
सेब का जूस रोज पीएं। चुकंदर के एक गिलास रस में अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर इसे रोज पीएं। इस जूस में लौह तत्व ज्यादा होता है।

Monday, June 19, 2017

क्या अमेरिकी वैज्ञानिक पूरा सच बोल रहे है बरमुंडा ट्रायंगल के बारे में

http://rahasyamaya.com/reasons-behind-disappearing-ships-aeroplanes-from-bermuda-triangle-kept-secret-by-nasa-scientists-secret-society-members-united-states-of-america-officials-of-real-aliens-movement-riksha-richh-nag/

Monday, June 5, 2017

चीन का Three Gorges बांध जिसने पृथ्वी के घूमने की गति धीमी कर दी | Three Gorges Dam facts

Three Gorges Dam Facts : चीन का थ्री गोर्जेस डैम
– दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट चाइना में बना हुआ थ्री गोर्जेस डैम है. यह बांध 37 बिलियन डॉलर (करीब 2,38,335 लाख करोड़ रूपए) की लागत से बनकर तैयार हुआ है.
– Yangtze नदी पर बना हुआ थ्री गोर्जेस डैम चीन के Hubei प्रान्त में स्थित है. इस बांध की ऊंचाई 181 मीटर, लम्बाई 2.33 किलोमीटर, चौड़ाई 115 मीटर है. इस बांध को बनाने का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम, बिजली पैदा करना है.
– Three Gorges Dam बनाने में 5,10,000 टन स्टील प्रयोग हुआ है. इतने स्टील से 60 एफिल टावर का निर्माण किया जा सकता है. इस बांध के बनने से बिजली बनाने में प्रयोग होने वाले 31 मिलियन टन कोयले की बचत होगी, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी होगी.
इस बांध में इकठ्ठा किया गया 42 बिलियन टन पानी 175 मीटर की ऊँचाई तक भरा हुआ है. पानी के इतने बड़े भारी जलाशय की वजह से पृथ्वी का जड़त्वाघूर्ण (Moment of Inertia) प्रभावित हो गया है. इसकी वजह से पृथ्वी के घूमने की कुछ गति धीमी हो गयी है.
– पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने से दिन के समय अन्तराल में 0.06 माइक्रोसेकंड्स की वृद्धि हो गयी है मतलब दिन थोड़ा लम्बा हो गया है.
– थ्री गोर्जेस डैम बनने की वजह से उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव अपनी जगह से 2-2 सेंटीमीटर खिसक गए हैं. इसके अतिरिक्त ध्रुवों पर पृथ्वी थोड़ा सा चपटी भी हो गयी है.
– भारत में जिस प्रकार टिहरी बांध बनने से लोगों को विस्थापित करना पड़ा, उसी प्रकार थ्री गोर्जेस डैम बनने से भी कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा. थ्री गोर्जेस डैम बनने से 13 शहर, 140 कस्बे और 1600 से अधिक गांव बांध के जलाशय में समा गए. इसकी वजह से करीब 13,00,000 लोगों को पुनर्वासित किया गया.
– चीन का थ्री गोर्जेस डैम अमेरिका के महान हूवर डैम से 11 गुना अधिक बिजली पैदा करता है.
– चीन के इस डैम से निकले 45 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी को छोटे बांधों, सुरंगों, नहरों, पम्पिंग स्टेशन से मदद से 1600 किलोमीटर अपस्ट्रीम के क्षेत्र में प्रवाहित किया जायेगा.
– भारत के लिए थ्री गोर्जेस डैम चिंता का विषय बन सकता है. भारत को आशंका है कि इस बांध के बन जाने से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर काफी नीचे गिर जायेगा और पानी में नमक स्तर बढेगा.