घर पे सेरेलक बनाने का तरीका :-*
सामग्री :-*
👉🏻 १ कप रागी
👉🏻 १ कप बाजरा
👉🏻 १ कप गेहूं
👉🏻 १ कप मकई (छोटी)
👉🏻 १ कप मकई (बड़ी)
👉🏻 १ कप ब्राउन राइस
👉🏻 १ कप मुंग दाल
👉🏻 १ कप चना दाल
👉🏻 १ कप भुना चना
👉🏻 १ कप उरद की दाल
👉🏻 आधा कप बादाम
घर पे बच्चों के लिए सेरेलक बनाने की विधि :-भारतीय आयुर्विज्ञान से सौन्दर्य विशेषज्ञा वनीता जैन बता रही हैं कि बादाम को छोड़ कर सभी सामग्रियों को रात भर पानी में भिगो के छोड़ दें। अगले दिन पानी को निकाल दें और उसे अच्छी तरह सूखने के लिए धुप में फैला के रख दें। सूख जाने पे इसे तवे पे हल्का भून लें। सारी सामग्री को ब्लेंडर में पीस लें। अच्छी तरह पीस कर इसे एयर टाइट कंटेनर में रख दें।
घर के बने सेरेलक को तैयार करने का तरीका :-*
एक कडाही को गैस पे माध्यम आंच पे चढ़ाएँ।इसमें दो बड़े चम्मच घर-पे-निर्मित सेरेलक डालें और हल्का सा भुन लें।
इसमें एक बड़ा गिलास पानी डाल दें और माध्यम आंच पे पकने दें। अब इसे दलिए की तरह पकाएं।
आवश्यकता अनुसार इसमें नमक या चीनी मिलाएं।सौन्दर्य विशेषज्ञा वनीता जैन का कहना है कि छोटे शिशु के लिए आहार तैयार करते वक्त इसमें नमक या चीनी मिलाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
No comments:
Post a Comment
Thanks for your valuable comment...