Showing posts with label आश्चर्य. Show all posts
Showing posts with label आश्चर्य. Show all posts

Friday, June 30, 2017

दुनिया की 5 ऐसी जगहें जिनका रहस्य आज भी नहीं सुलझा

सबसे रहस्यमय जगहों के बारे में बात की जाये तो सबसे पहला नाम आता है बरमूडा ट्राएंगल का जहाँ अब तक कई जहाज और विमान गायब हो चुके हैं और उनके बारे में आज तक खबर नहीं लग पाई की वो कहाँ गायब हो जाये और कैसे ! लेकिन बरमूडा ट्राएंगल के अलावा भी दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जो हैं रहस्यमय और उनका भी रहस्य आज तक लोगों के सामने नहीं आ पाया !
आइये जानते हैं बरमूडा ट्राएंगल के अलावा और कौनसी ऐसी जगहें हैं जिनका राज आज तक नहीं खुल पाया है !

1. बेननिंगटन ट्राएंगल, अमेरिका

बेननिंगटन ट्राएंगल अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है जहाँ से कई लोग गायब हो चुके हैं जिनका आज तक कोई पता नहीं लग पाया ! 12 नवंबर, 1945 को यहाँ गाइड का काम करने वाला मेंडी रिवर्स नाम का व्यक्ति गायब हो गया जिसका आज तक पता नहीं लगा वो कहाँ गया ! ऐसे ही 1949 में भी यहाँ से 2 शिकारी गायब हो चुके हैं और इसी साल एक और व्यक्ति जिसका नाम जेम्स ई जेफोर्ड नाम था वो भी गायब हो चूका है ! इन सभी व्यक्तियों के गायब होने का रहस्य आज तक रहस्य ही बना हुआ है !

2. प्वाइंट प्लेजेंट, अमेरिका

अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया राज्य का एक छोटा-सा कस्बा जिसे प्वाइंट प्लेजेंट कहा जाता है यहाँ 1966 से 1967 के बीच लोगों को एक अजीब सा दिखने वाला रहस्यमय जीव दिखाई देता था जो लोगों को डराता था, इस जीव को लोगों ने मोठमैन का नाम दिया ! बाद में यहाँ का सिल्वर ब्रिज 15 दिसंबर, 1967 को ढह गया था जिसमे 46 लोग मारे गए थे और इस घटना के बाद ये जीव लोगों को कभी नहीं दिखा !

3. एंगिकुनी झील

एंगिकुनी झील के किनारे बसे एक गांव की कहानी भी बेहद रहस्यमय है ! बात है साल 1930 की इस गांव में करीब 2000 लोग रहा करते थे और अचानक इस गांव के सभी लोग गायब हो गए ! बाद में लाबेल नाम का व्यक्ति इस गांव में आया तो उसने पाया की लोगों के घरों के चूल्हों पर कहना पकने के लिए रखा हुआ है और ये स्थिति लगभग हर घर की थी लेकिन इस गांव में एक भी व्यक्ति नहीं दिखा ! इस गांव से अचानक सभी लोगों का गायब होना आज भी रहस्य बना हुआ है !

4. बिगेलो रैंच

ये जगह भी बहुत रहस्यमयी है, बात है साल 1994 की जब एक बकरी चराने वाले ने एक भेड़िया देखा जिसने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया बछड़े को बचने के लिए वहां के स्थानीय लोगों ने उस भेड़िये पर गोली भी दागी लेकिन लोग ये देख चौंक गए की उस भेड़िये पर गोली का कोई असर नहीं हुआ और वो अचानक गायब हो गया ! उसके बाद भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो बेहद रहस्यमयी हैं !

5. सैन लुइस वैली, अमेरिका

अमेरिका की सैन लुइस वैली नाम की जगह पर भी कई रहस्य छुपे हैं यहाँ कई जानवरों की रहस्यमयी तरह से मौत होती है और उनके शरीर पर कई अजीब तरह के निशान भी बने होते हैं लेकिन आज तक ये नहीं पता लग पाया है की जानवरों की ये मौत कैसे हो रही हैं और कौन कर रहा है इनका शिकार ! यहाँ के स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है की ये काम किसी एलियन का है क्योंकि यहाँ की एक महिला ने दावा किया है की उसने अपने खेत में कई UFO उतारते देखे हैं, इस महिला के अनुसार वो अब तक करीब 50 से भी ज्यादा UFO देख चुकी हैं !

Monday, December 2, 2013

पूरी जगन्नाथ के 8 अजूबे

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के 8 अजूबे इस
प्रकार है।
1.मन्दिर के ऊपर झंडा हमेशा हवा के विपरीत दिशा में लहराते हुए।
2.पुरी में किसी भी जगह से आप मन्दिर के ऊपर लगे सुदर्शन चक्र को देखेगे तो वह आपको सामने ही लगा दिखेगा।
3.सामान्य दिन के समय हवा समुद्र से जमीन की तरफ आती है, और शाम के दौरान इसके विपरीत, लेकिन पूरी में इसका उल्टा होता है.     
4.पक्षी या विमानों मंदिर के ऊपर उड़ते हुए नहीं पायेगें।   
5.मुख्य गुंबद की छाया दिन के किसी भी समय अदृश्य है.
6.मंदिर के अंदर पकाने के लिए भोजन की मात्रा पूरे वर्ष के लिए रहती है। प्रसाद की एक भी मात्रा कभी भी यह व्यर्थ नहीं जाएगी, चाहे कुछ हजार लोगों से 20 लाख लोगों को खिला सकते हैं.
7. मंदिर में रसोई (प्रसाद)पकाने के लिए बर्तन एक दूसरे पर रखा जाता है और लकड़ी पर पकाया जाता है. इस प्रक्रिया में शीर्ष बर्तन में सामग्री पहले पकती है फिर क्रमश: नीचे की तरफ एक के बाद एक पकते जाती है।.
8. मन्दिर के सिंहद्वार में पहला कदम प्रवेश करने पर (मंदिर के अंदर से) आप सागर द्वारा निर्मित किसी भी ध्वनि नहीं सुन सकते. आप (मंदिर के बाहर से) एक ही कदम को पार करें जब आप इसे सुन सकते हैं. इसे शाम को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। साथ में यह भी जाने:-
मन्दिर का रसोई घर दुनिया का सबसे बड़ा रसोइ घर है। प्रति दिन सांयकाल मन्दिर के ऊपर लगी ध्वजा को मानव द्वारा उल्टा चढ़
कर बदला जाता है। मन्दिर का क्षेत्रफल चार लाख वर्ग फिट में है। मन्दिर की ऊंचाई 214 फिट है। विशाल रसोई घर में भगवान जगन्नाथ को चढ़ाने वाले महाप्रसाद को बनाने 500 रसोईये एवं 300 उनके सहयोगी काम करते है।