Friday, June 30, 2017

दुनिया की 5 ऐसी जगहें जिनका रहस्य आज भी नहीं सुलझा

सबसे रहस्यमय जगहों के बारे में बात की जाये तो सबसे पहला नाम आता है बरमूडा ट्राएंगल का जहाँ अब तक कई जहाज और विमान गायब हो चुके हैं और उनके बारे में आज तक खबर नहीं लग पाई की वो कहाँ गायब हो जाये और कैसे ! लेकिन बरमूडा ट्राएंगल के अलावा भी दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जो हैं रहस्यमय और उनका भी रहस्य आज तक लोगों के सामने नहीं आ पाया !
आइये जानते हैं बरमूडा ट्राएंगल के अलावा और कौनसी ऐसी जगहें हैं जिनका राज आज तक नहीं खुल पाया है !

1. बेननिंगटन ट्राएंगल, अमेरिका

बेननिंगटन ट्राएंगल अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है जहाँ से कई लोग गायब हो चुके हैं जिनका आज तक कोई पता नहीं लग पाया ! 12 नवंबर, 1945 को यहाँ गाइड का काम करने वाला मेंडी रिवर्स नाम का व्यक्ति गायब हो गया जिसका आज तक पता नहीं लगा वो कहाँ गया ! ऐसे ही 1949 में भी यहाँ से 2 शिकारी गायब हो चुके हैं और इसी साल एक और व्यक्ति जिसका नाम जेम्स ई जेफोर्ड नाम था वो भी गायब हो चूका है ! इन सभी व्यक्तियों के गायब होने का रहस्य आज तक रहस्य ही बना हुआ है !

2. प्वाइंट प्लेजेंट, अमेरिका

अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया राज्य का एक छोटा-सा कस्बा जिसे प्वाइंट प्लेजेंट कहा जाता है यहाँ 1966 से 1967 के बीच लोगों को एक अजीब सा दिखने वाला रहस्यमय जीव दिखाई देता था जो लोगों को डराता था, इस जीव को लोगों ने मोठमैन का नाम दिया ! बाद में यहाँ का सिल्वर ब्रिज 15 दिसंबर, 1967 को ढह गया था जिसमे 46 लोग मारे गए थे और इस घटना के बाद ये जीव लोगों को कभी नहीं दिखा !

3. एंगिकुनी झील

एंगिकुनी झील के किनारे बसे एक गांव की कहानी भी बेहद रहस्यमय है ! बात है साल 1930 की इस गांव में करीब 2000 लोग रहा करते थे और अचानक इस गांव के सभी लोग गायब हो गए ! बाद में लाबेल नाम का व्यक्ति इस गांव में आया तो उसने पाया की लोगों के घरों के चूल्हों पर कहना पकने के लिए रखा हुआ है और ये स्थिति लगभग हर घर की थी लेकिन इस गांव में एक भी व्यक्ति नहीं दिखा ! इस गांव से अचानक सभी लोगों का गायब होना आज भी रहस्य बना हुआ है !

4. बिगेलो रैंच

ये जगह भी बहुत रहस्यमयी है, बात है साल 1994 की जब एक बकरी चराने वाले ने एक भेड़िया देखा जिसने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया बछड़े को बचने के लिए वहां के स्थानीय लोगों ने उस भेड़िये पर गोली भी दागी लेकिन लोग ये देख चौंक गए की उस भेड़िये पर गोली का कोई असर नहीं हुआ और वो अचानक गायब हो गया ! उसके बाद भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो बेहद रहस्यमयी हैं !

5. सैन लुइस वैली, अमेरिका

अमेरिका की सैन लुइस वैली नाम की जगह पर भी कई रहस्य छुपे हैं यहाँ कई जानवरों की रहस्यमयी तरह से मौत होती है और उनके शरीर पर कई अजीब तरह के निशान भी बने होते हैं लेकिन आज तक ये नहीं पता लग पाया है की जानवरों की ये मौत कैसे हो रही हैं और कौन कर रहा है इनका शिकार ! यहाँ के स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है की ये काम किसी एलियन का है क्योंकि यहाँ की एक महिला ने दावा किया है की उसने अपने खेत में कई UFO उतारते देखे हैं, इस महिला के अनुसार वो अब तक करीब 50 से भी ज्यादा UFO देख चुकी हैं !

Wednesday, June 21, 2017

शरीर मे तेजी से खून बढ़ाने के घरेलू उपाय

शरीर में तेजी से खून बढ़ाने के घरेलु उपाय।
🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉
शरीर में खून की कमी से बहुत बीमारियां लग सकती हैं। जिस वजह से इंसान कमजोर हो जाता है और उसका शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है। इसलिए महिलाओं और पुरूषों को शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए इन आयुवेर्दिक उपायों को अपनाना चाहिए।

1. तिल और शहद
दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें।

2. काफी और चाय खतरनाक
काफी और चाय का सेवन कम कर दें। एैसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं।

3.ठंडा स्नान
दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें।

4. अंकुरित भोजन 
आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें।

5. आम
पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। एैसा करने से खून तेजी से बढ़ता है।

6. मूंगफली और गुड़
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर सेवन करें।

7. सिंघाड़ा
सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

8. मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर 
मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं।

9. फलो का सेवन
अनार, अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलो का अधिक से अधिक सेवन करें।

10. आंवले और जामुन का रस
आंवले का रस और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

11. टमाटर का रस
एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है। इसलिए टमाटर का सूप भी बनाकर आप ले सकते हो।

12. हरी सब्जिया
बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

13. फालसा
फालसे का शर्बत या फालसे का सेवन सुबह शाम करने से शरीर में खून की मात्रा जल्दी बढ़ती है।

14. लहसुन
शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करे। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

15. सेब का जूस
सेब का जूस रोज पीएं। चुकंदर के एक गिलास रस में अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर इसे रोज पीएं। इस जूस में लौह तत्व ज्यादा होता है।

Monday, June 19, 2017

क्या अमेरिकी वैज्ञानिक पूरा सच बोल रहे है बरमुंडा ट्रायंगल के बारे में

http://rahasyamaya.com/reasons-behind-disappearing-ships-aeroplanes-from-bermuda-triangle-kept-secret-by-nasa-scientists-secret-society-members-united-states-of-america-officials-of-real-aliens-movement-riksha-richh-nag/

Monday, June 5, 2017

चीन का Three Gorges बांध जिसने पृथ्वी के घूमने की गति धीमी कर दी | Three Gorges Dam facts

Three Gorges Dam Facts : चीन का थ्री गोर्जेस डैम
– दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट चाइना में बना हुआ थ्री गोर्जेस डैम है. यह बांध 37 बिलियन डॉलर (करीब 2,38,335 लाख करोड़ रूपए) की लागत से बनकर तैयार हुआ है.
– Yangtze नदी पर बना हुआ थ्री गोर्जेस डैम चीन के Hubei प्रान्त में स्थित है. इस बांध की ऊंचाई 181 मीटर, लम्बाई 2.33 किलोमीटर, चौड़ाई 115 मीटर है. इस बांध को बनाने का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम, बिजली पैदा करना है.
– Three Gorges Dam बनाने में 5,10,000 टन स्टील प्रयोग हुआ है. इतने स्टील से 60 एफिल टावर का निर्माण किया जा सकता है. इस बांध के बनने से बिजली बनाने में प्रयोग होने वाले 31 मिलियन टन कोयले की बचत होगी, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी होगी.
इस बांध में इकठ्ठा किया गया 42 बिलियन टन पानी 175 मीटर की ऊँचाई तक भरा हुआ है. पानी के इतने बड़े भारी जलाशय की वजह से पृथ्वी का जड़त्वाघूर्ण (Moment of Inertia) प्रभावित हो गया है. इसकी वजह से पृथ्वी के घूमने की कुछ गति धीमी हो गयी है.
– पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने से दिन के समय अन्तराल में 0.06 माइक्रोसेकंड्स की वृद्धि हो गयी है मतलब दिन थोड़ा लम्बा हो गया है.
– थ्री गोर्जेस डैम बनने की वजह से उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव अपनी जगह से 2-2 सेंटीमीटर खिसक गए हैं. इसके अतिरिक्त ध्रुवों पर पृथ्वी थोड़ा सा चपटी भी हो गयी है.
– भारत में जिस प्रकार टिहरी बांध बनने से लोगों को विस्थापित करना पड़ा, उसी प्रकार थ्री गोर्जेस डैम बनने से भी कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा. थ्री गोर्जेस डैम बनने से 13 शहर, 140 कस्बे और 1600 से अधिक गांव बांध के जलाशय में समा गए. इसकी वजह से करीब 13,00,000 लोगों को पुनर्वासित किया गया.
– चीन का थ्री गोर्जेस डैम अमेरिका के महान हूवर डैम से 11 गुना अधिक बिजली पैदा करता है.
– चीन के इस डैम से निकले 45 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी को छोटे बांधों, सुरंगों, नहरों, पम्पिंग स्टेशन से मदद से 1600 किलोमीटर अपस्ट्रीम के क्षेत्र में प्रवाहित किया जायेगा.
– भारत के लिए थ्री गोर्जेस डैम चिंता का विषय बन सकता है. भारत को आशंका है कि इस बांध के बन जाने से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर काफी नीचे गिर जायेगा और पानी में नमक स्तर बढेगा.

Friday, June 2, 2017

बालो को काला करे

गारंटी के साथ बालों को काला करे ये उपाय
  
हर किसी को बाल काले ही अच्‍छे लगते हैं लेकिन जब यह बिना बुढापे के ही सफेद होने लगें तो दिल घबरा सा जाता है। पर आपको जानना होगा कि बाल सफेद क्‍यों हो जाते हैं वो भी तब जब हमारी खेलने खाने की उम्र होती है। जब बालों में मिलेनिन पिगमेंटेशन की कमी हो जाती है तब बाल अपना काला रंग खो देते हैं और सफेद हो जाते हैं।
हांलाकि बालों का सफेद होना आज कल आम सी बात हो गई है इसलिये इसके लिये घबराना बिल्‍कुल नहीं चाहिये। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसे आजमा कर आपके सफेद हो रहे बाल काले होने शुरु हो जाएगें। आइये जानते हैं इन नुस्‍खों के बारे में।
आमला और हिना से बनाया गया हेयर पैक सफेद हो चुके बालों को ढंकने के बहुत काम आता है।
पैन में पानी डालें, उसमें 2 चम्‍मच चाय की पत्‍ती डाल कर खौलाएं और जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे छान कर बालों में लगाएं। इसे लगाने के बाद बालों में शैंपू न लगाएं वरना असर खत्‍म हो जाएगा।
अपनी डाइट में कडी पत्‍ता शामिल करें। इसे आप चटनी के रूप में खा सकते हैं। इसको खाने से बालों का सफेद होना रुक जाएगा।
नारियल तेल को कडी पत्‍ता और आमला के साथ गरम करें। इस तेल को लगातार लगाने से बाल मजबूत होगें और उसका पुराना रंग वापस आ जाएगा।
बालों को सफेद होने से रोकने के लिये बालों और सिर की त्‍वचा पर अम्‍लान का रस लगाएं। इससे बाल ज्‍यादा उगते हैं और वह शाइनी और कोमल होते हैं।
आमला हो या उसका पाउडर, दोनों ही बालों को काला करने में मददगार होते हैं। आमला का रस अगर बादाम के तेल में मिक्‍स कर के बालों में लगाया जाए तो बाल काले होगें।